
न्यूज खबर इंडिया एस के श्रीवास्तव विकास*
वाराणसी/-वाराणसी में अपना दल (एस) ने अपने नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।पार्टी के कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं बाट- माप विभाग उत्तर प्रदेश सरकार),रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र पटेल,(प्रदेश उपाध्यक्ष) धीरेंद्र सिंह सोनू, डॉ महेंद्र सिंह पटेल (प्रदेश सचिव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि),विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार पटेल,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सियाराम पटेल,राम प्रकाश पटेल,धर्मराज पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच वाराणसी जनपद के नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई।वर्तमान में सेवापुरी विधानसभा के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पटेल को वाराणसी जनपद का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।आप सभी को बताते चले नए जिला अध्यक्ष जनता के बीच काफी लोकप्रिय नेता,मृदुभाषी एवं सुख-दुख में एक दूसरे के काम आने वाले नेताओं में से गिने जाते हैं।जिला अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी को संगठित करने पर जोर दिया।*