प्रयागराजयूपी

महाकुंभ मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी,

महाकुंभ मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी,

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

*प्रयागराज।* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आधिकारिक दौरे पर प्रयागराज पहुंचीं है, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति संगम तट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया।

»› त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान__* इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संगम तट पर इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज का यह पावन संगम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन का स्थान है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। 

मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे साथ__* राष्ट्रपति के इस दौरे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। संगम तट पर पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उनके साथ आध्यात्मिक क्षण साझा

गम में पक्षियों को खिलाया दाना__* राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम के किनारे प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया, जो कि प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक विशेष अनुभव होता है। पक्षियों को आहार देने की इस परंपरा को धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे को लेकर प्रयागराज में विशेष तैयारियां की गई हैं। उनके आगमन से संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!