
न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर) उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी, योजनाओं सुरक्षा व सुशासन’ नीति के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को डोभी ब्लॉक परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 83 उषा किरन जी ने सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 8 वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के तहत जनता को बेहतर प्रशासन और योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गो को उक्त योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और सुरक्षा है। उन्होंने कहा किसी भी समस्या के लिए आम आदमी हम से सीधे संपर्क कर सकता है मैं उसकी हर सम्भव मदद करने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी व प्रमाण पत्र वितरण किया। इस समारोह में खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने भी सरकार की योजनाओं और उनकी जमीनी हकीकत के बारे में हो रहे कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू ने कहा कि प्रशासन पूरी तन्मयता से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है । कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष बजरंग नगर संजय सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रामदयाल सिंह विनय सिंह प्रधान चंदन पाठक राजेश सिंह पिंटू रितेश सिंह प्रवीण सिंह मुन्ना सिंह प्रधान कार्यकर्ता, सहित क्षेत्र की जनता विकास खण्ड के कर्मचारी मौजूद रहे।