
न्यूज़ खबर इंडिया एस के श्रीवास्तव
वाराणसी/-भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार सपा प्रमुख का पुतला दहन को लेकर सीधा मोर्चा खोल दिया है।दो दिन पूर्व सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कोतवाली थाने मे तहरीर देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से नाराज सपा कार्यकर्ताओ ने बुधवार को सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या मे जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे मगर पुलिस आयुक्त के अनुपस्थिती मे अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर रोष व्यक्त कर भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” ने सहायक पुलिस आयुक्त से कहा कि लगातार कई दिनो से भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा मंत्री एवं विधायक सपा प्रमुख को पुतला दहन कर रहे है मगर पुलिस मूकदर्शक बनकर छुट देने व कोई कार्रवाई न करने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ रहा है।सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने अपर पुलिस आयुक्त से कहा कि जहां जहाॅ भाजपा कार्यकर्ताओ ने सपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया है सी सी टी वी फुटेज से चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जाए एवं सभी थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया जाए कि कही भी शहर मे सपा प्रमुख का पुतला दहन न किया जाए अगर ऐसा नही हुआ तो सपा कार्यकर्ता भी उसी तर्ज पर जवाब देगे।पत्रक सौपने वालो मे प्रमुख रूप से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” ,महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव,उमाशंकर यादव,किशन दिक्षित,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”,लालू यादव,प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू”,लालू यादव,पूजा यादव,उमेश यादव,भीष्म नारायण यादव,इस्तकबाल कुरैशी,ईशान श्रीवास्तव,दीपचंद गुप्ता,संदीप मिश्रा,धर्मेंद्र यादव,शशि यादव,रवि प्रकाश यदुवंशी,अमन यादव,नीरज यादव एडवोकेट,एवं बड़ी संख्या मे अधिवक्ताओ के साथ महिलाए उपस्थित थी।*