
न्यूज़ खबर इंडिया
वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर घौसाबाद क्षेत्र में जमीन विवाद में लाठियां चली। इस घटना में एक परिवार के माता-पिता और भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गये। यह घटना 25 अप्रैल की रात 11.30 बजे की बताई जा रही है। हमले से घायल नीतेश सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष के आनंद सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह, अरूण सिंह,लक्ष्मी देवी और शुभाकर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से सम्बंधित साक्ष्य और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।