जौनपुरयूपी

कानूनी दावपेंच के बीच ईरान में फंसा है युवक का

कानूनी दावपेंच के बीच ईरान में फंसा है युवक का

न्यूज़ खबर इंडिया

जौनपुर खुटहन खाड़ी देश ईरान में मर्चेंट नेवी के जहाज में हुई दुर्घटना में मृत तिलवारी गॉव निवासी युवक का शव घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी गॉव नही पहुच सका। शोकाकुल परिवार के मुखिया व मृत युवक के पिता संदीप सिंह ने विदेश मंत्रालय से बेटे का शव घर ले आने के लिए मार्मिक अपील की है। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर को सभी जरूरी कागजात भेंजे है। संदीप सिंह ने बताया कि घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी बेटे के शव ईरान में कानूनी दांवपेंच के बीच फंसा है। इस दौरान उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से भी सम्पर्क साधा। लेकिन अभी तक अपेक्षित सफलता नही मिल सकी है। पहाड़ जैसे दुःख का सामना करते करते घर के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सभी के आंसू सूख चुके है। पूरा गॉव सदमे में है। विदेश मंत्रालय से त्वरित कार्यवाही की आस में सभी ग्रामीण टकटकी लगाए बैठे है।

बता दे कि गॉव निवासी संदीप सिंह का बाईस वर्षीय पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रपौत्र स्व राजपति सिंह गत फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के एक एमवी रासा नामक जहाज पर बतौर टेक्नीशियन ज्वाइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस-आइस-लैंड पोर्ट पर खड़ा था। बताते है कि गत 27 मार्च की शाम को मर्चेंट नेवी के जहाज पर दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गयी थी। वह घर का एकलौता चिराग था।युवक का शव ईद की सरकारी अवकाश के बाद भी ईरान पुलिस के पास रखा है। न्यायिक कार्य मे विलम्ब के चलते अभी तक युवक का शव गॉव नही लाया जा सका है। युवक की असामयिक मौत से पूरा गॉव सदमे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!