
न्यूज़ खबर इंडिया
लखनऊ। विद्यानसभा के सामने महिला आरक्षी की चाइनीज माँझे से चेहरा कट गया। बता दे कि महिला सिपाही की ड्यूटी से लौटते वक्त विधानसभा के सामने पहुंची थी उसी दौरान ये घटना हुई।
घायल महिला सिपाही को सिविल अस्पताल मे साथ आ रही महिला सिपाही ने तत्काल भर्ती कराया। सूचना पाते ही मौके पर हजरतगंज कोतवाल विक्रम सिंह ने सहायता के लिए हजरत गंज पुलिस को सिविल हॉस्पिटल भेजा। मौके पर पहुँच हजरतगंज पुलिस ने मांझे से चोट खाई महिला कांस्टेबल को इलाज करवा कर सकुशल रवाना किया गया।बता दें कि लखनऊ में प्रतिबंधित होने के बावजूद धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बिक रहा है। जो आज एक बार फिर हादसे का शिकार हुई एक महिला सिपाही को होना पड़ता है।
इसके पहले भी कई लोग चाइनीज मांझे से घायल हो चुके हैं। लेकिन चाईनीज माझा बेचने वाले लखनऊ में अब भी सक्रिय हैं जो प्रशासन के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि एसीपी कैंट की कोर्ट में तैनात आरती कुमारी शुक्रवार साथी सिपाही के साथ स्कूटी से जा रही थी
अटल चौराहे से विधान भवन गेट नम्बर तीन के पास मांझा की चपेट में आ गईं। जिससे उनकी ठुड्डी मांझे की धार से कट गई। आरती की चीख सुनकर साथी सिपाही ने स्कूटी रोक दी। उन्हें लहूलुहान हालत में देख लोक भवन और बीजेपी कार्यालय के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी पहुंच गए।
सिपाही आरती को सिविल अस्पताल ले जाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उचार के बाद दो टांके लगाए। जिसके बाद उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई।