जौनपुरयूपी

ब्लॉक प्रमुख व द्वारा बीते चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की सराहना

ब्लॉक प्रमुख व द्वारा बीते चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की सराहना

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर सिरकोनी ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह द्वारा बीते चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक गांव में उल्लेखनीय विकास हुआ है। वह गुरुवार को सिरकोनी विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

 

डॉ. सिंह ने कहा कि विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र अन्य ब्लॉकों के लिए उदाहरण बन चुका है। बैठक में पांच करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

 

बैठक में एडीओ (आईएसबी) रामजी सिंह ने पिछले वित्तीय वर्षों में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, जिसे सदस्यों द्वारा सत्यापित किया गया। इसके बाद एडीओ (एजी) आशीष त्रिपाठी ने किसानों को बीज उपलब्धता की जानकारी दी, जिससे किसानों को आसानी से बीज प्राप्त हो सके।

 

 

बीडीओ नीरज जायसवाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड निर्माण, ‘एक परिवार एक पहचान’ योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब राशन कार्ड नंबर ही परिवार पहचान संख्या (फैमिली नंबर) के रूप में उपयोग किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष सिंह ने कहा कि ब्लॉक का कोई भी गांव विकास कार्यों से अछूता नहीं है। सभी गांवों में प्रमुख द्वारा कराए गए कार्यों की पट्टिकाएं लगाई गई हैं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर रमेश चन्द्र जायसवाल, शशिकांत पाठक, संजय सिंह, शुभम सिंह, हर्षित सिंह व अखिलेंद्र सिंह ने किया। संचालन एडीओ (आईएसबी) रामजी सिंह ने किया।

 

 

इस अवसर पर एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर, रामाश्रय राय, अंकेश राय, धर्मराज यादव, विनय सिंह, सुरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!