जौनपुरयूपी

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से होटल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से होटल में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

जौनपुर,। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्कूल के लिए निकली लगभग 18 वर्षीय किशोरी को इंस्टाग्राम पर बने एक युवक मित्र ने मिलने के लिए बुलाया। पहले दोनों शाही किला घूमने गए, जिसके बाद युवक किशोरी को अपने साथ ओलंदगंज स्थित एक होटल में ले गया।

वहीं, होटल में युवक ने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। लड़की की हालत देखकर घबराए युवक ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस चौकी भंडारी को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है तथा किशोरी का इलाज जिला महिला अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, हालांकि पुलिस की ओर से अब तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!