जौनपुरयूपी

महिला आयोग सदस्य ने जेल सहित कई जगहों का किया निरीक्षण

महिला आयोग सदस्य ने जेल सहित कई जगहों का किया निरीक्षण

 

न्यूज़ खबर इंडिया 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द द्वारा महिला उत्पीड़न के रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण/जनसुनवाई की गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सेंट पैट्रिक स्कूल सिद्दीकपुर में जाकर बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर विद्यालय की बालिकाओं, अध्यापिकाओं एवं प्रधानाचार्य से वार्ता कर जानकारी लेते हुये जागरूक किया।

जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के साथ महिला सम्बन्धित विषयों पर वार्ता भी किया। सदस्य ने वन स्टाप सेंटर, करंजाकला ब्लाक परिषद का निरीक्षण करते हुये प्रभारी सेंटर मैनेजर को बेहतर साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।

इसी क्रम में उन्होंने उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंजीकरण कक्ष में मरीजों से संवाद करते हुए मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने ओपीडी कक्ष, पैथोलाजी, पंजीकरण कक्ष, दवाओं की उपलब्धता सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया करते हुये निर्देशित किया कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाय। साथ ही मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनके बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से प्रदान की जाय।

इसके उपरांत उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। कारागार में महिला बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये महिला बंदियों से पूछा कि उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी की समस्या तो नहीं है। साथ ही कारागार में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, नाश्ता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाय।

विकास खण्ड सोंधी के सभागार में महिला जनसुनवाई एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं महिला प्रधानों के साथ संवाद किया गया जिसमें 4 शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। महिलाओं से संवाद स्थापित करने के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पान्सरशिप योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकरी दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजीव यादव ने जननी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!