जौनपुरयूपी

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक

 

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5” के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए जौनपुर जनपद की पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर चौपालों का आयोजन किया गया।

 

इस अभियान के दौरान छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, डायल 102 व 108 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी से भी अवगत कराया गया।

पुलिस अधिकारियों एवं महिला हेल्प डेस्क की टीम ने प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया कि किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और अपराधों के प्रति सजग करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!