जौनपुरयूपी

प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

 

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

 

जौनपुर प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में सोमवार की शाम जौनपुर शहर में सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में दर्जनों आकर्षक झांकियां के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भंडारी रेलवे स्टेशन से शुरू हुई शोभा यात्रा अहियापुर मोड़, सुतहटी चौराहा, कोतवाली, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, जोगियापुर, कलेक्ट्रेट तिराहा, अंबेडकर तिराहा, बौद्ध विहार खरका, होते हुए लाइन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना और विश्व शांति की कामना के साथ किया गया।

शोभायात्रा में प्रियदर्शी अशोक मिशन को लंबे समय से संचालित करने वाले मौर्य, कुशवाहा के साथ ही अन्य सभी समाज के महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े पंचशील का झंडा लिए आगे आगे चल रहे थे।

प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में निकाले गए इस जुलूस में संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता

संजय कुमार मौर्य, प्रबंधक उमेश चंद मौर्य व कार्यक्रम प्रभारी डीसी दादा पूरी व्यवस्था को आगे से लेकर पीछे तक निरंतर निगरानी करते रहे।

शोभायात्रा में प्रियदर्शी अशोक मिशन की महिला प्रकोष्ठ की राधिका मौर्य के नेतृत्व में महिलाओं की पूरी टीम लगी हुई थी।

कार्यक्रम के अंत में व्यवस्था प्रभारी डीसी दादा ने उपस्थित जन समुदाय और युवाओं की टीम के प्रति आभार जताते कहां की चिल्लाती धूप और गर्मी में समाज के लोग बुद्ध पूर्णिमा के इस कार्यक्रम में प्रियदर्शी अशोक मिशन से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्यों में

खास तौर पर हमारी बहन, बेटियां, बुजुर्ग जिस प्रकार से इस शोभायात्रा में नए जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए वह बहुत ही सराहनीय है।

बौद्ध बिहार में अशोक कुमार मौर्य द्वारा पंचशील दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद दूधनाथ मौर्य द्वारा

उपस्थित उपासकों को बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण व पंचशील का पाठ कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!