जौनपुरयूपी

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्या

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्या

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर।    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य गीता बिन्द ने जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक किया। इस दौरान 18 महिलाओं ने अपनी समस्याएं सदस्य के समक्ष रखीं जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर त्वरित रूप से जांच या आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात सदस्य गीता बिन्द ने जनपदस्तरीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित महिलाओं की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लिया और कैसे जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जा सकता है, उसके बारे में एक विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई।

समीक्षा बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी नगर, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी करंजाकला अभिषेक द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष श्याम तिवारी, महिला एवं बाल सहायता प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर अनीता सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पा कुमारी, थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक आरती सिंह सहित अन्य ने प्रतिभाग किया।

इसके उपरान्त सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ऑपरेशन के बाद दाखिल महिलाओं के बेड शीट गंदे पाये गये जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट किया। जिला महिला चिकित्सालय के हेल्पडेस्क के मैनेजर सूर्य प्रताप उपस्थिति बनाकर चिकित्सालय से अनुपस्थित मिले जिस पर सदस्य ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेन्द्र गुप्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। साथ ही निर्देशित किया गया कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं के साथ जिला महिला चिकित्सालय के कर्मचारी एवं डॉक्टर उचित एवं मर्यादित व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि बाहर की दवाएं न लिखी जायं। इसके पश्चात उन्होंने जिला जेल के महिला सेल का निरीक्षण किया जहां 50 महिलाएं उपस्थित पाई गईं। जिला जेल के महिला सेल में एक पौधा अपने मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया गया ल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!