
न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को जलालपुर ब्लॉक के ग्राम इस्मइला में महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।