
न्यूज़ खबर इंडिया
गाजीपुर गंगा का जलस्तर लगातार बढने से शहर के बाहर निकले पर हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ की स्थिति यह है कि शहर के 116 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 20 गांव का संपर्क मार्ग पर पानी लग जाने से संपर्क टूट गए हैं।
80 सरकारी स्कूल भी बाढ़ के पानी की चपेट में हैं।
इधर, गंगा में आए बाढ़ के कारण सैदपुर, सदर, जमानिया, सेवराई और मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गांव प्रभावित हो गए हैं।
जिससे अब शवों का अंतिम संस्कार सड़क पर हो रहा है।