
न्यूज़ खबर इंडिया
गाज़ीपुर भाँवरकोल। शेरपुर कलां के पूर्वी मोहल्ले में १०० साल पुराना बरगद का पेड़ मुख्य निकास मार्ग के समीप स्तिथबाढ़ के पानी के दबाव के चलते धराशाई हो गया।
राघवेन्द्र उपाध्याय बुच्चू ने बताया कि १०० साल पुराना पेड़ था किन्तु बाढ़ के पानी के दबाव के चलते जमींदोज हो गया, संयोग से कोई उस समय मौके पर नही था वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
पेड़ के गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह ब्लॉक हो गया।
सौभाग्यवश कोई जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द रास्ता बहाल करने की मांग की है