
न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गांव की महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर घर से गहने और 4500 रुपये लेकर प्रेमी के साथ भाग गई थी। मामला बीते अक्तूबर 2024 का है। वही कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला तीन बच्चाें को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। आज तक घर नहीं आई। महिला के ससुर ने तेजी बाजार थाने और पुलिस कप्तान के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। सुनवाई नहीं होने पर ससुर ने कोर्ट की की शरण ली, जहां से न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।