
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासिनी एक महिला के साथ मारपीट के आरोप मे 3 महिलाओ समेत चार लोगों के खिलाफ मुक़मदा दर्ज किया गया है।
भैंसा गांव निवासिनी रिंकू देवी पत्नी घनश्याम ने बताया कि उनके पड़ोस के अलगू यादव उनकी पत्नी उर्मिला देवी, और निर्मला देवी और तन्नू ने मिलकर मंगलवार सुबह उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपियो ने रिंकू देवी की पिटाई भी कर दी। रिंकू देवी अपना घाव दिखाते हुए बताई की बीच बचाव करने पर विपक्षी महिलाओं ने उन्हें दांतो से भी कई जगह काट लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र दत्त ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ करवाई की जा रही है।