जौनपुरयूपी

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का जौनपुर दौरा

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का जौनपुर दौरा

न्यूज़ खबर इंडिया 

जौनपुर।   प्रयागराज पश्चिम के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का आगमन रविवार 7 सितंबर को जौनपुर में हो रहा है। उनके साथ वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी रहेंगे।

प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार वे प्रयागराज से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर मुगराबादशाहपुर, मछलीशहर होते हुए शाम 4 बजे मंगलम लॉन, मियापुर जौनपुर पहुंचेंगे, जहां वे श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसमें सर्व समाज के भगवान चित्रगुप्त जी के भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

शाम 5:45 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी स्थित आवास पर जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 6:45 बजे रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और फिर डॉ. विवेक श्रीवास्तव के साल्वेशन हॉस्पिटल, कंधरपुर सीही पहुंचेंगे। रात्रि 8 बजे उनका प्रयागराज लौटने का कार्यक्रम है।

इसकी जानकारी महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव दीनू तथा भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!