यूपीवाराणसी

सीएम योगी ने मिशन शक्ति 5.0 का किया शुभारंभ

केंद्र तथा प्रदेश सरकार हमारी महिलाओं तथा बच्चों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है-डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु

*आज हम सभी एक स्वर्णिम युग में रह रहे हैं-आयुष मंत्री*

        न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत प्रदेश के सभी 1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना है। मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देना है, जिसमें पुलिस, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

इस अवसर पर आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हम ऐसे देश में रहते हैं जिसको मां की संज्ञा दी गई हैं। यहां पर नदियों को भी मां के नाम से, गाय को मां, तुलसी को मां के नाम से पूजते हैं। हमारी ज्ञान की देवी मां सरस्वती हैं, धन वैभव की देवी मां लक्ष्मी है तथा शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा और काली है। डॉ मिश्र द्वारा पुरातन काल से महिलाओं के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में की ख्यातिपरक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार हमारी महिलाओं तथा बच्चों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। आज हम सभी एक स्वर्णिम युग में रह रहे हैं, आवश्यकता है इस अवसर को पहचानने तथा योजनाओं का लाभ उठाने और जन जन तक इसकी जागरूकता फैलाने का।कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा महिलाओं बेटियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा तथा सभी को मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज 5.0 के शुभारंभ की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा किया गया ।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण अभियान के मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और समर्थन प्रदान करना है। मिशन शक्ति केंद्र के रूप में सभी 1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो महिलाओं को एक ही छत के नीचे शिकायत पंजीकरण, काउंसलिंग, लीगल एड, फीडबैक और फॉलो-अप जैसी सेवाएं प्रदान करेंगे।महिला पुलिस और सुरक्षा बलों को और अधिक सक्रिय किया जाएगा, जिसमें एंटी-रोमियो स्क्वाड और पिंक बूथ शामिल हैं। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्हें वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा, और उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यक्रम पिंडरा विधायक प्रतिनिधि, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की गरिमामई उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं बेटियों के लिए अपने अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा, जनपद की प्रथम CA जमुना शुक्ला, डॉक्टर तृप्ति, विभव सिंह, ऋचा सिंह, मानव सेवा एकादमी से मार्शल आर्ट की ट्रेनर ज्योति सिंह सहित मंत्री के पीआरओ गौरव राठी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन रामनगर की महिलाएं, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाएं, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा महिला कल्याण विभाग से जिला बाल संरक्षण इकाई ,वन स्टॉप सेंटर ,हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र द्वारा सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!