उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गाजीपुर मे विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गाजीपुर मे विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
गाजीपुर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज अपने एक दिवसीय दौरे के व्यस्त कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपनत्वता के भाव से मिले और समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों से संबंधित पत्रक लिए तथा उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि गाजीपुर साधारण जिला नहीं है, यह महर्षि विश्वामित्र की धरती है।यह धरती और गंगा मैया महर्षि विश्वामित्र के समय से है उनमें कोई बदलाव नही हुआ यह वही मिट्टी है जो हमें ऊर्जा प्रदान करती है और गाजीपुर ने आजादी के जमाने से अपना झंडा बुलंद रखा है। उप मुख्यमंत्री ने सपा को जेबी पार्टी बताया और विपक्षी राजनीतिक दलों के वंशवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता सिर्फ संगठन समर्पित सेवा और निष्ठा से जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता हैं। जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस मे ऐसा नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर सबको जोड़कर चलती है। यहां प्रत्येक समाज व वर्ग का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है ।भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सिखाया गया है की भारत माता का झंडा झुकाने ना पाए देश के लिए काम करने वाले लोग हैं जबकि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के लोग देश के लिए नहीं अपने जेब के लिए काम करते हैं। इसके हजारों उदाहरण हैं जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब तक हत्या छिनैती लूट बलात्कार और बहुत खुश हुए तो मुंबई से कलाकार बुलाकर सैफई में नाच करवाते हैं और पैसा किसका होता है गरीब जनता का ,भारतीय जनता पार्टी कभी ऐसा सोच भी नहीं सकती की सरकार सरकारी पैसे से मुंबई से कलाकार बुलाएं और नाच करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको एकजुट होकर काम करना है जब हम सरकार में होते हैं तो लाख परेशानियां आती हैं हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम अपने गाजीपुर के कार्यकर्ताओं के सम्मान से कभी समझौता नहीं करेंगे और कोई समझौता होने भी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि जन-जन को जोड़कर गाजीपुर में कमल का फूल खिलाना है आप सब विश्वास रखें सरकार आपके मनोकांक्षा पर काम करेगी,और कहा हमारे नेतृत्व की नजर आप सब पर हैं। उन्होंने समाचार संवाद के लोगों से बात करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय मे हृदय रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था हो गई है। पर्ची काउंटर पर जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि वहां 15 मिनट से ज्यादा का समय न लगे, ओपीडी हाल मे क्रास वेंटिलेशन या वातानुकूलित व्यवस्था करने के साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही युरोलाजी तथा एम आर आई के साथ, चिकित्सा सेवाओं में और सुदृढ़ता का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर मे रिकार्ड 5000 की ओपीडी चल रही है सभी व्यवस्थाएं चूस्त और मजबूत है इसके अलावा जितने भी अस्पताल जनपद मे है उनको मजबूत किया जाएगा। जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से मा उप मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्रजेश पाठक को शिकायतो से सम्बन्धित पत्र भी दिए। जिस पर उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। भाजपा महामनिषियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और वंदेमातरम् से बैठक प्रारंभ हुई। बैठक मे राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, बृजेंद्र राय, विजय शंकर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,न पा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता सिंह कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम ,सरोजेश सिंह, अवधेश राजभर,राजेश राजभर,श्यामराज तिवारी, जितेन्द्र पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संकठा मिश्रा, विनोद अग्रवाल,अविनाश सिंह,शनि चौरसिया,अभिनव सिंह छोटू,आदि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।