
सभी का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार जाँच में जुटी पुलिस*
*न्यूज खबर इंडिया एस के श्रीवास्तव विकास*
*वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी स्थित अर्वाचीन हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार देर शाम को खड़ी बस में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो घुस गयी जिसमें कुल दस लोग सवार थे जिनमें पाँच महिलाएं व पाँच पुरुष है।सभी पाँचो महिलाएं सुरक्षित है।चार पुरूष को जहाँ हल्की चोटे आई है तो वही एक पुरूष गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुँची रोहनिया पुलिस ने सभी घायलों को अखरी स्थित अर्वाचीन अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ सभी की उपचार चल रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अखरी स्थित अर्वाचीन हॉस्पिटल के बगल में राजलक्ष्मी लान के सामने हाइवे के किनारे खड़ी बस संख्या जेएच 02 बीआर 2175 में बोलेरो बीआर 37 एफ 1485 ने पीछे से टक्कर मार दी है।घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी अखरी उप निरीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा,उप निरीक्षक श्याम बाबू,हेड कांस्टेबल विमलेश राय,कांस्टेबल विमलेश राय,कांस्टेबल दुर्गा यादव,कांस्टेबल गोविंद गौड़ मौके पर पहुँचे।बोलेरो में बैठे मनीष सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम प्यारे पुर थाना बालिगांव जिला वैशाली ने बताया कि बोलेरो में कुल दस लोग सवार थे जो प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर वापस झारखंड जा रहे थे।बोलेरो चालक को झपकी लग जाने के कारण सड़क किनारे खड़ी बस में बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी है।बोलेरो में सवार कुल दस लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल है।शेष घायलों को अर्वाचीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार चल रही है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को हाईवे के क्रेन से चौकी अखरी परिसर में खड़ा कराया।घायलों में क्रमशः चालक सोनेलाल दास,मनीष कुमार सिंह,देवेंद्र दास,मनीष कुमार,पिंकी देवी,नागेंद्र दास,गिरिजा देवी,गुड़िया,रीमा तथा जानकी दास है।महिलाएं सकुशल हैं।कुल पाँच पुरुष पाँच महिला है।पुरुषों में नागेंद्र दास गंभीर स्थिति में है।*