
उपजिलाधिकारी शाहगंज के नेतृत्व में शनिवार को लेखपाल संघ भवन के निर्माण हेतु वैदिक मंत्रोचारण के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित कर भूमि पूजन किया गया।
तहसील मुख्यालय शाहगंज परिसर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, तहसीलदार आशीष सिंह व उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने लोगों से ऐतिहासिक कदम बताया।
उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री चौरसिया ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी तहसील शाहगंज में पिछले पांच दशक से लेखपाल संघ भवन की जरूरत महसूस हो रही थी।
यह तहसील प्रदेश सरकार को सबसे अधिक राजस्व देती है । लेखपाल और भू राजस्व अधिकारी सभी लोग विकास की अहम कड़ी माने जाते हैं।
ऐसे में लेखपाल संघ भवन न होने से तमाम परेशानियां आ रही थी। जिसकी जरूरत महसूस होने पर संघ और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक सार्थक पहल हुई ।
आज आखिरकार वह दिन आ गया। जिसके लिए आप सभी लेखपाल साथियों की बेहतर सोच मन में चल रही थी।
नायब तहसीलदार पीयूष सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ के कोषाध्यक्ष संजय राय, शाहगंज तहसील अध्यक्ष विकाश सिंह , तहसील मंत्री विवेक सिंह ठाकुर ने सभी लेखपाल साथियों और तहसील प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पूर्वांचल में सबसे अच्छा अगर कोई लेखपाल संघ भवन बनेगा तो वह शाहगंज होगा।
ऐसा हम लोगों की तरफ से आज संकल्प लिया गया है कि इस भवन को सभी सुविधाओं से लैस रखते हुए राजस्व कार्य करने वाले सभी संसाधन उपस्थित रहेंगे।
बदलापुर तहसील अध्यक्ष बृजेश सिंह, महामंत्री यशपाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की एकता और शासन स्तर पर लेखपाल संघ भवन की बात उठाई गई जो आज हम लोगों के सामने सार्थक होने जा रहा है। संघ भवन के पूर्ण होने से लेखपाल साथियों का सम्मान बढ़ेगा और संघ के उद्देश्य को बल मिलेगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुट्टीलाल यादव, अशोक यादव, सदानंद भट्ट, दूधनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, राहुल मौर्य, शालिनी कटियार, निशा प्रियदर्शनी, रमेश वर्मा, रविकांत मौर्य, उपेन्द्र कुशवाहा ,संजय वर्मा ,रोहित सिंह कृष्ण देव, सीमा पटेल, रसना देवी, शशी यादव अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।