जौनपुरयूपी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जौनपुर मे हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जौनपुर मे हुआ भव्य स्वागत

न्यूज़ खबर इंडिया 

जौनपुर।   कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आज जौनपुर आगमन हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही दोपहर से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता जेसीज चौराहे स्थित शास्त्री पुल पर भारी संख्या में एकत्रित होने लगे और अपने नेता के स्वागत की तैयारी में जुट गए।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे जोश के साथ लगाए गए नारों से वातावरण गूंज उठा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऊर्जा देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह “बाबा”, प्रमोद मिश्रा, विशाल सिंह हुकुम, राकेश उपाध्याय, संदीप सोनकर, मंगला गुरु, विद्यापति द्विवेदी, नीरज राय, कैलाश नाथ पाल, अमन सिन्हा, संतोष मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, गुलाब सिंह, प्रवीण सिंह पिंटू, सरवर अहमद, हाजी भाई, रोहित पांडे, आदिल, आजम जैदी, साद खान, विवेक सिंह सप्पू, बबलू गुप्ता, चंद्रजीत गुप्ता, ओमकार यादव सहित अन्य कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!