यूपीवाराणसी

भटकी हुई नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सकुशल परिजनों क़ो सौंपा

भटकी हुई नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सकुशल परिजनों क़ो सौंपा

न्यूज़ खबर इंडिया 

वाराणसी   के पिंडरा थाना क्षेत्र में 16 जुलाई 2025 की रात्रि में पीआरवी द्वारा पिंडरा बाजार में भटकी हुई 02 नाबालिग लड़कियों को थाना फूलपुर पर लाया गया था। लड़कियों ने अपना नाम मालती (06 वर्ष) और लालती (04 वर्ष) बताया। जब उनसे उनके परिजनों और पते के बारे में पूछा गया, तो वे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाईं। प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 विनोद कुमार त्रिपाठी और उ0नि0 राम सिंह यादव म0का0 आरती सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भटकी हुई लड़कियों के परिजनों के बारे में काफी प्रयास के बाद पता लगाया गया। लड़कियों के पिता कल्लू बनवासी पुत्र भुल्लन बनवासी निवासी ग्राम शाहपुर वारी थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी को थाना फूलपुर पर बुलाकर नाबालिग लड़कियों को सकुशल उनके पिता को 17 जुलाई 2025 को सुपुर्द किया गया। लड़कियों के पिता कल्लू बनवासी ने पुलिस की इस पहल से काफी खुशी जाहिर की और थाना फूलपुर पुलिस को धन्यवाद दिया। यह पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने दो नाबालिग लड़कियों को उनके परिवार के साथ पुनः मिलाने में मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!