
न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर में यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा ने किया।
अभियान के तहत बिना फिटनेस, बिना नंबर प्लेट, तथा निर्धारित रूट का पालन न करने वाले करीब 200 ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 62 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई, जिससे कुल ₹32,000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं 10 ई-रिक्शा को आवश्यक कागजात न प्रस्तुत करने के कारण सीज कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख चौराहों, तिराहों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित भ्रमण करते हुए आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान निम्नलिखित बातों पर विशेष जोर दिया गया: