यूपीवाराणसी

वाराणसी में पहली बार लगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार

सीएम योगी ने खुद सुनी लोगों की समस्याएं

न्यूज़ खबर इंडिया 

 वाराणसी.    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में पहली बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। लंबे समय से चल रही शिकायतों और खबरों का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने यह कदम उठाया। इस जनता दरबार में उन्होंने सीधे वाराणसी के निवासियों से मिलकर उनकी फरियाद सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस कदम से वाराणसी के लोगों में न्याय की एक नई उम्मीद जगी है। अब जनता को यह भरोसा है कि अगर स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे सीधे जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। इस पहल से अधिकारियों पर भी काम का दबाव बढ़ेगा और जनता को त्वरित न्याय मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!